यहां पर आप “Isha Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai” इस से जुड़ी मुकम्मल जानकारी जानेंगे। नमाज अदा करने के लिए यह बहुत ही जरूरी है क्योंकी बगैर रकात को समझे हम नमाज मुकम्मल नहीं कर सकते।
हमने यहां पर ईशा की नमाज में कितनी रकात सुन्नत, कितनी रकात फर्ज कितनी रकात नफ्ल और कितनी रकात वाजिब नमाज पढ़ी जाती है। इसे बताया है तो जानने के लिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें और समझें।
Isha Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai
ईशा की नमाज में 17 रकात होती है। सबसे पहले 4 रकात सुन्नत फिर 4 रकात फर्ज इसके बाद फिर 2 रकात सुन्नत और 2 रकात नफ्ल नमाज होती है।
इसके बाद 3 रकात वित्र वाजिब फिर 2 रकात नफ्ल ईशा में पढ़ी जाती है इस तरह से पूरा ईशा की 17 रकात नमाज मुकम्मल होती है।
- 4 रकात सुन्नत
- 4 रकात फर्ज
- 2 रकात सुन्नत
- 2 रकात नफ्ल
- 3 रकात वित्र
- 2 रकात नफ्ल
ईशा की नमाज में कितनी रकात सुन्नत होती है?
ईशा में कुल मिलाकर 6 रकात सुन्नत नमाज पढ़ी जाती है, सबसे पहले ईशा की नमाज़ का वक्त होने पे आपको 4 रकात सुन्नत नमाज ईशा की पढ़ना होता है।
इसके बाद 2 रकात सुन्नत, फर्ज नमाज अदा करने के बाद पढ़ा जाता है जब आप ईशा की फर्ज़ मुकम्मल कर लेंगे फिर ईशा की 2 रकात सुन्नत नमाज अदा करें।
ईशा की नमाज में कितनी रकात फर्ज होती है?
ईशा में 4 रकात फर्ज है और इस 4 रकात को एक नियत से पढ़ा जाता है आप पुरूष हैं तो ईशा की फर्ज़ की 4 रकात जमात के साथ यानी इमाम के पीछे अदा करें।
अकेले में भी पढ़ सकते हैं कोई हर्ज नहीं लेकीन ईशा की रकात का 4 रकात फर्ज या कोई भी नमाज का फर्ज जमात में ही अदा करना बेहतर है।
औरतें घर पर ही ईशा की 4 रकात फर्ज अदा करें क्योंकि औरत को मस्जिद नहीं जाना होता औरतों के लिए जमाअत नहीं होती इसके बाद ही 2 रकात की सुन्नत पढ़ें।
ईशा की नमाज में कितनी रकात नफ्ल होती है?
ईशा में 4 रकात नफ्ल है दो दो रकात कर के 4 रकात पढ़ी जाती है जब आप ईशा की फर्ज़ के बाद सुन्नत अदा कर लें इसके बाद आप ईशा की 2 दो रकात नफ्ल अदा करें।
फिर बची हुई 2 रकात नफ्ल नमाज आप आख़िर वक्त में अदा करें, जब आप 3 रकात की वित्र पढ़ लें इसके बाद ही आख़िर के 2 रकात नफ्ल अदा करें।
ईशा की नमाज में कितनी रकात वित्र पढ़ें?
ईशा की नमाज में 3 रकात वित्र है इसे आप अपने मुताबिक पढ़ें अगर आप जमात के साथ अदा इसे अदा करेंगे तो ईशा की फर्ज और सुन्नत के बाद वित्र की नमाज अदा करें।
लेकीन आपको भी मालूम होगा कि सिर्फ रमज़ान महीने में वित्र जमात से नमाज़ पढ़ी जाती है आम दिनों में वित्र की नमाज को जमात से नहीं पढ़ी जाती है।
लेकिन अगर आप अकेले में यानी बगैर जमात वित्र की नमाज़ अदा करेंगे तो आप भी ईशा की फर्ज बाद सुन्नत पढ़कर ही वित्र की 3 रकात पढ़ेंगे।
इसके बाद आप आखिर में 2 रकात नफ्ल नमाज अदा करेंगे एक बार पहले भी 2 रकात नफ्ल पढ़े थे आप इसी तरह से ईशा की नमाज की रकात मुकम्मल करें।
अंतिम लफ्ज़
मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप जान गए होंगे कि ईशा की नमाज की रकात कितनी होती है साथ ही यह भी समझ गए होंगे कि ईशा की नमाज की रकात किस तरह पूरी करें यानी कि किस तरह से ईशा की नमाज 17 रकात मुकम्मल करें अब आप आसानी से रकात के साथ नमाज पूरा कर सकेंगे।
एक बात और अगर कहीं पर आपको गलत लगा हो या कहीं कुछ छूट गई हो तो भी आप हमें कॉमेंट करके इनफॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।
4 thoughts on “Isha Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai । ईशा की नमाज की रकात जानिए”
Comments are closed.