Durood E Ibrahim In Hindi । नमाज़ में पढ़ने वाली दरूदे इब्राहिम हिंदी में

यहां पर आप एक बहुत ही ख़ास व उम्दा दुरूद शरीफ यानी की Durood E Ibrahim In Hindi में जानेंगे। हमने यहां पर दरूदे इब्राहिम हिंदी, इंग्लिश, और अरबी के बहुत ही साफ़ और आसान लफ्ज़ों में बताया है।

जिसे आप आसानी से पढ़ कर याद भी कर पाएंगे और नमाज़ में भी आसानी से पढ़ सकेंगे, इसी दरूदे इब्राहिम को नमाज़ में पढ़ी जाती है इसीलिए आप यहां पर ध्यान से पढ़ें और हमेशा के लिए जेहन में भी बसा लें।

Durood E Ibrahim in Hindi

अल्लाहुम्मा सल्लि अला सय्यिदिना मुहम्मदिंव व अला आलि सय्यिदिना मुहम्मदिन कमा सल्लैता अला सय्यिदिना इब्राहीमा व अला आलि सय्यिदिना इब्राहिमा इन्नका हमीदुम मजीद. अल्लाहुम्मा बारिक अला सय्यिदिना मुहम्मदिंव व अला आलि सय्यिदिना मुहम्मदिन कमा बारकता अला सय्यिदिना इब्राहिमा व अला आलि सय्यिदिना इब्राहिमा इन्नका हमीदुम मजीद.

Durood E Ibrahim In Hindi
Durood E Ibrahim In Hindi

Durood E Ibrahim in Arabic

اللَّهُمَّ صَلِّ عَلَى سَيِّدِنَا مُحَمَّدٍ وَعَلَى آلِ سَيِّدِنَا مُحَمَّدٍ كَمَا صَلَّيْتَ عَلَى سَيِّدِنَا إِبْرَاهِيمَ وَعَلَى آلِ سَيِّدِنَا إِبْرَاهِيمَ إِنَّكَ حَمِيدٌ مَجِيدٌ. اللَّهُمَّ بَارِكْ عَلَى سَيِّدِنَا مُحَمَّدٍ وَعَلَى آلِ سَيِّدِنَا مُحَمَّدٍ كَمَا بَارَكْتَ عَلَى سَيِّدِنَا إِبْرَاهِيمَ وَعَلَى آلِ سَيِّدِنَا إِبْرَاهِيمَ إِنَّكَ حَمِيدٌ مَجِيدٌ.

Durood E Ibrahim in English

Allahumma Salli Alaa Sayyideena Muhammadeenw Wa Aala Aali Sayyideena Muhammadeen Kamaa Sallaita Ala Sayyideena Ibrahima Wa Ala Aali Sayyideena Ibrahima Innaka Hameedum Mazid. Allahumma Bareek Ala Sayyideena Muhammadeenw Wa Aala Aali Sayyideena Muhammadeen Kamaa Barkataa Alaa Sayyideena Ibrahima Wa Ala Aali Sayyideena Ibrahima Innaka Hameedum Mazid.

Durood E Ibrahim Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह! दुरूद भेज हमारे सरदार मुहम्मद पर और उनकी आल पर जिस तरह तूने दुरूद भेजी सय्यिदिना इब्राहिम पर और उनकी आल पर बेशक तू सराहा हुआ बुजुर्ग है।

ऐ अल्लाह! बरकत नाजिल कर हमारे सरदार मुहम्मद पर और उनकी आल पर जिस तरह तूने बरकत नाजिल की सय्यिदिना इब्राहिम पर और उनकी आल पर बेशक तू सराहा हुआ बुजुर्ग है।

नमाज़ में दरूदे इब्राहिम पढ़ने का तरीका

आप भी शायद इस बात से वाकिफ ही होंगे कि दरूदे इब्राहिम हर नमाज़ के कादाए आखिरा यानी नमाज़ के सबसे आखरी सज्दा के बाद पढ़ा जाता है।

लेकिन सलातुल तस्बीह की नमाज़ में दरूदे इब्राहिम दो बार यानी दुसरी रकात के अत्तहियात के बाद भी पढ़ा जाता है और कादाए आखिरा में भी पढ़ा जाता है।

हर बार दरूदे इब्राहिम आप इस तरह से पढ़ें कि जब अत्तहियात मुकम्मल पढ़ कर उंगली उठा कर सीधी कर लें इसके बाद आप दरूदे इब्राहिम पढ़ें।

जब भी आप दो सज्दा के बाद कादा में बैठते हैं तो सबसे पहले अत्तहियात पढ़ें इसके बाद दुरूदे इब्राहिम पढ़ें और नमाज़ में दुरूदे इब्राहिम ही पढ़ना चाहिए क्योंकी सय्यिदना कहना नमाज़ में अफ़ज़ल है – बहारे शरीयत।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी दरूदे इब्राहिम को पढ़ कर याद भी कर लिए होंगे हमने यहां पर दरूदे इब्राहिम को हिंदी, इंग्लिश और अरबी भाषा में लिख कर बताया जिसे आप अपने पसंदीदा भाषा में सही से पढ़ कर याद कर नमाज़ के साथ साथ के रोजमर्रा के ज़िंदगी में भी पढ़ सकें।

अगर अभी भी आपके जेहन में दरूदे इब्राहिम से ताल्लुक कोई सवाल या फिर किसी तरह का डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें हम आपके सभी सवालों का जवाब देंगे साथ ही अपने दोस्त अहबाब और जिन्हें ज़रूरत हो उन तक दरूदे इब्राहिम जरूर शेयर करें।

23 thoughts on “Durood E Ibrahim In Hindi । नमाज़ में पढ़ने वाली दरूदे इब्राहिम हिंदी में”

Comments are closed.