Namaz Ki Rakat: 5 वक्त की सभी नमाज में कितनी रकात होती है?

आज यहां पर आप एक तरह का बहुत ही ख़ास और आवश्यक इल्म यानी कि Namaz Ki Rakat किस वक्त में कितनी होती है जानेंगे हमने यहां पर 5 वक्त की सभी नमाज की रकात बहुत ही साफ़ लफ्ज़ों में बताया है।

इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से 5 वक्त की सभी नमाज की रकात समझ जाएंगे यकीनन इसके बाद आपको कहीं पर भी नमाज की रकात से जुड़ी सवाल नहीं खोजनी पड़ेगी तो आप ध्यान से पढ़ें।

Namaz Ki Rakat

यहां पर आप 5 वक्त फजर, जोहर, असर, मगरिब, और ईशा की सुन्नत, फर्ज़, वाजिब, और नफ्ल नमाज की रकात एक एक करके सभी को जानेंगे।

किसी भी वक्त की नमाज या किसी ख़ास नमाज को मुकम्मल अदा करने के लिए यह मालूम होना चाहिए कि इस वक्त में नमाज की रकात कितनी होती है?

5 Waqt Ki Namaz Me Kitni Rakat Hoti Hai?

5 वक्त की नमाज की रकात निम्नलिखित है:-

  • फजर में 4 रकात
  • जोहर में 12 रकात
  • असर में 8 रकात
  • मगरिब में 7 रकात
  • ईशा में 17 रकात

आपने यहां तक सिर्फ इतना ही समझा कि किस वक्त में कितनी रकात नमाज होती है अब आगे जानते हैं कि इन रकातों में फर्ज, सुन्नत, वाजिब और नफ्ल कितनी रकात होती है।

Namaz Ki Rakat
Namaz Ki Rakat

फजर की नमाज में कितनी रकात होती है?

फजर की नमाज में 4 रकात होती है।

  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात फर्ज
  • कुल 4 रकात

जोहर की नमाज में कितनी रकात होती है?

जोहर की नमाज में 12 रकात होती है।

  • 4 रकात सुन्नत
  • 4 रकात फर्ज
  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात नफिल
  • कुल 12 रकात

असर की नमाज में कितनी रकात होती है?

असर की नमाज में 8 रकात होती है।

  • 4 रकात सुन्नत
  • 4 रकात फर्ज
  • कुल 8 रकात

मगरिब की नमाज में कितनी रकात होती है?

मगरिब की नमाज में 7 रकात होती है।

  • 3 रकात फर्ज
  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात नफिल
  • कुल 7 रकात

ईशा की नमाज में कितनी रकात होती है?

ईशा की नमाज में 17 रकात होती है।

  • 4 रकात सुन्नत
  • 4 रकात फर्ज
  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात नफिल
  • 3 रकात वित्र
  • 2 रकात नफिल
  • कुल 17 रकात

जुम्मा की नमाज में कितनी रकात होती है?

जुम्मा की नमाज में 14 रकात होती है।

  • 4 रकात सुन्नत
  • 2 रकात फर्ज
  • 4 रकात सुन्नत
  • 2 रकात सुन्नत
  • 2 रकात नफिल
  • कुल 14 रकात

यहां तक तो आप समझ गए कि किस वक्त में किस तरह की कितनी रकात नमाज अदा करनी है अब आइए जानते हैं कि फर्ज, सुन्नत, वाजिब और नफिल क्या है।

फर्ज़ नमाज क्या होता है?

  • फर्ज नमाज अदा करना निहायत यानी अत्यंत आवश्यक है बिना शरई इसको छोड़ने वाला फासिक गुनाहे कबिरा का मुरतकीब होगा।

सुन्नत नमाज क्या होता है?

सुन्नत नमाज दो तरह की होती है।

  • सुन्नत मुअक्किदह: जिसका करना भी ज़रूरी है इसको कभी अकास्मिक तौर पर छोड़ना सही नहीं हमेशा छोड़ने वाला जहन्नम का अजाब का हकदार होगा।
  • सुन्नत गैर मुअक्किदह: जिसका करना अच्छा है और करने वाला सवाब पाएगा इसे करना सही है लेकीन इसके न करने पर कोई इताब या अजाब नहीं।

वाजिब नमाज क्या होता है?

  • वाजिब नमाज पढ़ना भी निहायत जरुरी है किसी वाजिब को जान बूझ कर छोड़ना गुनाहे सगीरा है और चन्द बार तर्क करना गुनाहे कबिरा है।

नफिल नमाज क्या होता है?

  • नफिल नमाज पढ़ने से सवाब तो बहुत होगा लेकीन न पढ़ने से कोई हर्ज नहीं फिर भी ज्यादा से ज्यादा नफ्ल अपने नामाए अम्ल करें।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तो तो आप जान गए होंगे कि 5 वक्त की नमाज में कितनी रकात नमाज होती है साथ ही साथ इसे भी समझ ही गए होंगे कि किस वक्त की नमाज में कितनी रकात फर्ज, सुन्नत, वाजिब, और नफिल होती है सभी बातों को यहां हम आसान लफ्ज़ों में बताएं थे।

अगर इसे पढ़ने के बाद भी नमाज की रकात से रिलेटेड कोई सवाल या फिर डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें हम आपके सभी सवालों का जवाब देंगे साथ ही साथ जरूरत के मुताबिक शेयर करें इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।

31 thoughts on “Namaz Ki Rakat: 5 वक्त की सभी नमाज में कितनी रकात होती है?”

Comments are closed.